फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आई कोरोना संक्रमित मां-बेटी स्क्रीनिंग से पहले घर गई थी, पांच परिजन होम आइसोलेट किए

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र में एक ही दिन में मां-बेटी समेत पांच कोरोना वायरस संक्रमित की रिपोर्ट आने के बाद दूसरे दिन भी स्वास्थ्य टीम अलर्ट मोड पर रही। इसमें दिल्ली से आई कोरोना संक्रमित मां-बेटी के 13 जून की सुबह दिल्ली से सीधे घर मेलाघाट क्षेत्र जाकर दोपहर बाद जांच कराने की जानकारी मिलने पर हड़कंप मचा। स्वास्थ्य टीम ने परिवार के पांच लोगों को होम आइसोलेट कर दिया है, जिनके सैंपल रविवार को लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। नागरिक अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ.वीपी सिंह ने बताया कि पांच संक्रमित में मेलाघाट क्षेत्र की दिल्ली से आई मां-बेटी ही 13 जून की सुबह घर पहुंचने की बात सामने आई है। जांच टीम लीडर डॉ.संदीप मिश्रा के नेतृत्व में टीम मेलाघाट में महिला के घर में मांता-पिता, बहू व दो बच्चे दो वर्ष, एक वर्ष को होम आइसोलेट किया।  इधर, नागरिक अस्पताल में डॉ.शैलजा त्रिपाठी, दीक्षा कोहली ने दिल्ली, गाजियाबाद आदि से आए 6 लोगों को क्वारन्टीन वार्ड में भर्ती कराया। जबकि 18 लोगों को होम क्वारन्टीन किया गया। बताया कि अन्य नगरों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग को लेकर टीमों को अलर्ट मोड पर रखना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें