फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर में बाहरी राज्यों से लौटे 12 लोगों को कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर, कशीपुर, जसपुर, किच्छा और खटीमा क्षेत्र में शुक्रवार को 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी लोगों के सैंपल 14 जून को जांच के लिए एनसीडीसी लैब दिल्ली भेजे गए थे। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 137 पहुंच गई है। रुद्रपुर के भगवानपुर, खन्ना फार्म निवासी 20 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। युवती दिल्ली से लौटी थी। किच्छा की बलवंत कालोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक और 23 वर्षीय युवती में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह सभी एक ही परिवार के सदस्य बताये जा रहे हैं। खटीमा में मुंबई से लौटी 28 वर्षीय महिला, हरियाणा से लौटे 37 वर्षीय युवक, दिल्ली से लौटी 21 वर्षीय युवती, दिल्ली से लौटी 35 वर्षीय महिला व नोएडा से लौटे 35 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई। जबकि जसपुर निवासी मुंबई से लौटी 27 वर्षीय युवती और दिल्ली से लौटी काशीपुर निवासी 28 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि सभी को आइसोलेट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें