खटीमा। धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण की जद से हटाने के न्यायालय के आदेश के अनुपालन में तहसीलदार यूसुफ अली ने पीलीभीत रोड चारूबेटा स्थिति शिव मंदिर को हटाया। इसके अतिरिक्त पीलीभीत रोड गुरुद्वारे के आगे बनी दुकानों को हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। तहसीलदार अली ने श्रीपुर बिचवा चंडिका एवं पूर्णागिरी मंदिर को भी हटाने की कार्रवाई की। इधर मयूर विहार वार्ड वासियों की शिकायत पर तहसीलदार अली ने लोहियाहेड रोड की चौक नालियों को भी जेसीबी की सहायता से खुलवाया। वहां प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार आदि मौजूद थे।