फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते बारात घरों एवं टेंट हाउसों की बुकिंग होने लगी है केंसिल

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। कोरोना संक्रमण के बढ़ने से टेंट, बरातघर और बैंड बाजे वालों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। शादी समारोह में 50 लोगों की अनुमति के चलते इनकी बुकिंग लगातार रद्द हो रही हैं। खटीमा के अलावा चकरपुर, झनकट एवं मझोला के बरात घरों में प्रस्तावित 17 कार्यक्रम रद्द हो चुके हैं।
विज्ञापन

नगर एवं आसपास के बरातघर एवं होटल स्वामियों का कहना है कि 2020 से झेल रहे कोरोना की मार से वर्ष 2021 में उबरने की उम्मीद जगी थी। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने उनकी कमर तोड़ दी है।
30 अप्रैल तक लगातार बुकिंग होने के साथ ही सात आर्डर रद्द करने पड़े है। कोरोना संक्रमण के चलते लोग अब 50 लोगों की संख्या के साथ ही अपने घर पर ही विवाह कार्यक्रम निपटाने लगे है।
विज्ञापन

-अनुज अग्रवाल, रिजॉर्ट स्वामी
- गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी टेंट हाउस का कार्य प्रभावित होने लगा है। टेंट हाउस के काम से जुड़े कई युवक बेरोजगार की स्थिति में है। अभी तक सात बुकिंग में चार रद्द हो चुकी हैं। - सुरेश चंद राजा, टेंट व्यवसायी।
- कोरोना संक्रमण के चलते तमाम आर्डर रद्द हो चुके है। बाहर से मगाए जाने फूलों का भी अभाव बनने लगा है। परिवार के सभी सदस्य मिलजुल कर काम निपटाने थे लेकिन अब सब बीते समय की याद ही ताजा होती है। बाला देवी, फ्लावर डेकोरेटर।
- कोरोना के चलते 28 में से सिर्फ पांच आर्डर ही रह गए है। एक प्रोग्राम कराने के बाद पार्टी के कार्यक्रम में उसके रिश्तेदार नही आए ऐसी स्थिति में पार्टी ने पूरा भुगतान भी नहीं दिया।
विज्ञापन

-मुकेश गुप्ता मटका, बरातघर संचालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें