फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आईआईएम का दसवां दीक्षांत समारोह 29 अप्रैल को

Mon, 24 Apr 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आईआईएम काशीपुर का 10वां दीक्षांत समारोह शनिवार 29 अप्रैल को होगा। समारोह में 260 एमबीए, 58 एमबीए एनालिटिक्स, 25 ईएमबीए और नौ पीएचडी छात्रों सहित कुल 352 छात्र-छात्रों को उपाधि दी जाएगी। टॉप करने वाले छात्रों को गोल्ड मेडल और मेरिट सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता आईआईएम काशीपुर बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष संदीप सिंह करेंगे। एनसीडीईएक्स ई-मार्केट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृगांक परांजपे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। परांजपे एनसीडीईएक्स ई-मार्केट्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ होने के साथ ही भारतीय स्टेट बैंक के केंद्रीय बोर्ड में गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक और मुंबई स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पब्लिक पॉलिसी के बोर्ड अध्यक्ष भी हैं। वे सेवा इंटरनेशनल के बोर्ड में ट्रस्टी भी हैं।
समारोह में आईआईएम काशीपुर गवर्निंग बोर्ड के सभी सदस्य, फैकल्टी, उपाधि पाने वाले छात्र-छात्राएं और उनके माता-पिता, पूर्व छात्र, स्टाफ सदस्य और स्थानीय वरिष्ठ अधिकारी व अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें