गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में 1253 उपाधियां दी गईं। राज्यपाल एवं कुलाधिपति डा.केके पॉल ने शैक्षिक वर्ष 2015-16 में पाठ्यक्रम पूरे कर चुके अभ्यर्थियों को उपाधियां प्रदान कीं। राज्यपाल ने डिग्री धारकों को दीक्षा भी दी।
समारोह में राज्यापल ने 805 स्नातक, 335 मास्टर्स और 113 पीएचडी पाठ्यक्रमों की उपाधियां प्रदान कीं। उन्होंने सबसे पहले पीएचडी के 113 अभ्यर्थियों को मंच पर उपाधियां प्रदान कीं। 124 स्नातकों को बीएससी एजी, 59 को बीएससी (होम साइंस), 55 को बीवीएससी एंड एएच, 20 को बीएसएसी फूड टेक्नालॉजी, 15 को बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस, एक को बीएससी (फॉरेस्ट्री) और की उपाधियां दी गईं।
59 को बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग), 67 को बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग), 83 को बीटेक (कंप्यूटर इंजीनियरिंग), 74 को बीटेक (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनीकेशंस इंजीनियरिंग), 78 को बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), 70 को बीटेक (मेकेनिकल इंजीनियरिंग), 46 को बीटेक (प्रोडक्शन इंजीनियरिंग), छह को बीटेक (इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग), 37 को बीटेक (इंफार्मेशन टेक्नालॉजी) और 17 को बीटेक (बायोटेक्नोलॉजी) पाठ्यक्रमों की उपाधियां मिलीं।
मास्टर्स पाठ्यक्रमों में एमसीए की 18, एमबीए की सात, एमबीए (एग्री बिजनेस) की 17, एमएससी एजी की 95, एमवीएससी की 25, एमटेक की 38, एमटेक (मेकेनिकल इंजीनियरिंग) की 14, एमटेक (इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग) की 16, एमटेक (सिविल इंजीनियरिंग) की 10, एमटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) की 33, एमएससी की 59 और एमएफएससी की तीन उपाधियां दी गईं। मुख्य अतिथि राज्यपाल डॉ.केके पॉल, कुलपति डॉ.जे कुमार, सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने उपाधि धारकों को बधाई दी। संचालन कुलसचिव डॉ.एनएस मूर्ति ने किया।
गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में वर्ष 2015-16 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दीक्षांत समारोह में एक कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 15 कुलपति स्वर्ण पदक, 11 कुलपति रजत पदक और 10 कुलपति कांस्य पदक एवं आठ अवार्ड दिए गए। राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पॉल और कुलपति डॉ. जे कुमार ने पदक एवं अवार्ड प्रदान किए। बीएससी (एग्रीकल्चर) के आशुतोष भट्ट को चांसलर गोल्ड मेडल दिया गया। भट्ट को राज्यपाल डॉ.केके पॉल ने कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया। शैक्षणिक वर्ष 2015-16 के अंत में बीएससी (एग्रीकल्चर) उपाधि पाठ्यक्रम में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर अपर्णा गौतम को डॉ.राम शिरोमणि तिवारी अवार्ड मिला। उसे डॉ.राम श्रोमणि तिवारी एवार्ड और गीता धामी के साथ चौधरी चरण सिंह मेमोरियल इंटेलेक्चुअल अवार्ड भी दिए गए। बीएससी (होमसाइंस) उपाधि पाठ्यक्रम के अंतर्गत फूड एंड न्यूट्रेशन संबंधी विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त करने पर निधि जोशी को सरस्वती पंडा अवार्ड मिला। बीएससी (होमसाइंस) उपाधि पाठ्यक्रम में ग्रामीण कार्य में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने पर स्वाति गर्ब्याल को नागम्मा शांताबाई अवार्ड दिया गया। मास्टर ऑफ साइंस एग्रीकल्चर (एग्रोनॉमी) उपाधि पाठ्यक्रम में सर्वोत्तम शोध ग्रंथ के लिए सुप्रिया चौहान को और पूरन आनंद को अदलखा गोल्ड मेडल अवार्ड दिया गया।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति डॉ.केके पॉल और कुलपति डॉ.जे कुमार ने 15 स्नातकों को कुलपति स्वर्ण पदक प्रदान किए। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में डॉ.सुमित जोशी (बीवीएससी एंड एएच), अपर्णा गौतम (बीएससी एग्रीकल्चर), शालिनी झिंकवान (बीएससी एग्रीकल्चर), निधि जोशी (बीएससी होम साइंस), नेहा रावत (बीएससी फूड टेक्नॉलाजी), सौम्या पांडे (बीएससी फिशरीज), अंजली कोरंगा (बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग), सनातन वत्स (बीटेक सिविल इंजीनियरिंग), काजल गुप्ता (बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग), मेघा कटारिया (बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनीकेशंस इंजीनियरिंग), दिव्याक्षी एरन (बीटेक इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग), तुषार जोशी (बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग), हेमंत कुमार गुप्ता (बीटेक प्रोडक्शन इंजीनियरिंग), त्रिज्या सैनी (बीटेक इंफारमेशन टेक्नालॉजी), गरिमा जैन (बीटेक बायोटेक्नॉलाजी) हैं।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति डॉ.केके पॉल और कुलपति डॉ.जे कुमार ने 11 स्नातकों को कुलपति रजत पदक प्रदान किए। पदक प्राप्त करने वालों में डॉ.शुमाएला तस्कीन (बीवीएससी एंड एएच), शुभी पंत (बीएससी एग्रीकल्चर), ऐश्वर्या बहुगुणा (बीएससी होम साइंस), सुकीर्ति (बीएससी फूड टेक्नालॉजी), कुमार सौरभ (बीएफएससी), उपासना उनियाल (बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग), सुनीता (बीटेक सिविल इंजीनियरिंग), नेहा सिंह (बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग), आंचल अग्रवाल (बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशंस इंजीनियरिंग), अदिति गुप्ता (बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), आयुष कुमार (बीटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग) शामिल हैं।
10 स्नातकों को कुलपति कांस्य पदक
पंतनगर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति डॉ. केके पॉल और कुलपति डॉ. जे कुमार ने 10 स्नातकों को कुलपति कांस्य पदक प्रदान किए। कांस्य पदक प्राप्त करने वालों में डॉ.रुपांजली बौराय (बीएससी एग्रीकल्चर), दीप मलिका दीक्षित (बीएससी होम साइंस), सुमित कुमार (बीवीएससी एंड एएच), रितु जोशी (बीएससी फूड टेक्नालॉजी), लवदीप शर्मा (बीएफएससी), मोहम्मद सलमान (बीटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग), विशाल कुमार (बीटेक सिविल इंजीनियरिंग), खुशबु गोयल (बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग), चारू सैनी (बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशंस इंजीनियरिंग), अंकिता चौहान (बीटेक इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग) शामिल हैं।
----------
स्नातकों ने दीक्षा के 17 बिंदुओं की प्रतिज्ञा ली
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल डॉ.कृष्णकांत पॉल ने उपाधि प्राप्त करने वाले स्नातकों को दीक्षा दी। दीक्षा में कुलाधिपति ने 17 बिंदु बोले। सभी बिंदुओं को स्नातकों ने अपने अपने स्थान पर खड़े होकर दोहराया।
कुलाधिपति ने दीक्षा देते हुए कहा सत्य बोलो, कर्तव्य पालन करो, अध्ययनशील रहो। स्वस्थ बनो, समृद्ध बनो, उदार बनो। देश को बलवान बनाओ, देश को सुखी बनाओ, देश को गौरवपूर्ण बनाओ। कृषि विकास के लिए नए नए अनुसंधान करो, नए ज्ञान का अध्यापन करो, अनुसंधान के परिणामों का प्रसार करो। सत्य से विचलित न होना, कर्तव्य से विचलित न होना, उत्थान कार्य से विचलित न होना, कल्याण कार्य से विचलित न होना।
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्ववविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह की शोभा यात्रा का दृश्य अत्यंत मनोहारी रहा। शोभा यात्रा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल डॉ.केके पॉल, कुलपति डॉ.जे कुमार, प्रबंध परिषद के सदस्य राजेंद्रपाल सिंह, शिल्पी अरोरा, नियंत्रक कृष्णा रॉकुली, डॉ.एमके नौटियाल, अधिष्ठाता, निदेशक, एकेडमिक काउंसिल के सदस्य आदि शामिल थे। शोभा यात्रा में सबसे आगे कुलसचिव डॉ.एनएस मूर्ति चल रहे थे।
पंतनगर विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्र को आशुतोष को चांसलर गोल्ड मैडल देते राज्यपाल पॉल