फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 19 श्रमिकों के 10 लाख की मजदूरी दबाए बैठा ठेकेदार

Sat, 24 May 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। एक ठेकेदार पर 19 मजदूरों के 10 लाख से अधिक की मजदूरी न देने का आरोप लगा है। पीड़ित ठेकेदार स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य करते हैं। शिकायत पर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला छीपियान निवासी मो. रिजवान ने बताया कि वह देहरादून की एक कंपनी में ठेकेदार के माध्यम से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य करते हैं। वह कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। उनके साथ 19 और मजदूर काम करते हैं।
पीड़ित ने बताया कि ठेकेदार ने उन्हें रखने के लिए 32 हजार की सिक्योरिटी जमा कराई थी जबकि उनकी सिक्योरिटी समेत मजदूरी का 70 हजार रुपये बनता है। इसी तरह बृजेश कुमार, मो.आजम, आदित्य, उमेश चंद्र आदि करीब 19 मजदूरों की लगभग 10 लाख रुपये की मजदूरी बनती है, जोकि ठेकेदार अब नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

कई बार इस संबंध में उससे बात की लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बना देता है। पीड़ितों का आरोप है कि ठेकेदार अब उन्हें धमकाकर कानूनी कार्रवाई की बात कह रहा है। कोतवाल जगदीश सिंह ठकरियाल ने बताया कि मो. रिजवान की ओर से तहरीर आई है, उसमें 18 और लोगों ने अपनी भी पीड़ा बताई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें