फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका कर्मियों को उपनल के समान मिलेगा मानदेय

Thu, 06 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कार्यरत ठेका कर्मियों को उपनल के समान मानदेय मिलेगा। इस आशय का शासनादेश राज्य सरकार ने जारी कर दिया है। इससे पंतनगर विवि में कार्यरत लगभग 2500 ठेका कर्मियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति को संबोधित और उत्तराखंड शासन के संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह के हस्ताक्षर से जारी शासनादेश के अनुसार पंतनगर विश्वविद्यालय के अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल व अति कुशल श्रेणी में कार्यरत ठेका कर्मियों को उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) के समान नियमानुसार मानदेय प्रदान करने को कहा गया है।


शासनादेश के पंतनगर पहुंचने पर पंतनगर विवि ट्रेड यूनियन मोर्चा अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने शासनादेश का स्वागत करते हुए कहा कि ठेका कर्मियों की मांग उपनल के समान वेतन विश्वविद्यालय कोष से दिए जाने की है। इसे राज्य सरकार को पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन



कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने ठेका कर्मियों की 10 साल से लंबित मांग को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि इस मांग को तर्कसंगत ढंग से मुख्यमंत्री के सामने नहीं रख सके थे। पनेरू ने कहा कि अब वह पंतनगर के 2500 ठेका कर्मियों को नियमित कराने के लिए संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन


वहां कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी लवकुश शर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजय सिंह चौहान, राजेश सिंह, रंजन जोशी आदि थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें