फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में संविदा सफाई कर्मियों की हड़ताल, सफाई व्यवस्था प्रभावित

Sun, 19 Jul 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम में निजी कंपनी के माध्यम से कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों ने पीएफ, ईएसआई और वेतन संबंधी मांगों को लेकर शनिवार को हड़ताल कर दी। इसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था और डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन

एमएसडब्ल्यूएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों का आरोप है कि उनका पीएफ और ईएसआई नियमित रूप से जमा नहीं किया जा रहा है। कई कर्मचारियों के खातों में अब तक राशि जमा नहीं हुई है जबकि कुछ के केवल कुछ महीनों का ही अंशदान जमा किया गया है।
कर्मचारियों ने बताया कि वे शनिवार को अपनी मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन नगर निगम में सार्वजनिक कार्यक्रम होने के कारण उन्हें वहां से हटा दिया गया। उनका कहना है कि पीएफ और ईएसआई कर्मचारियों की भविष्य और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं हैं इसलिए इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मेयर दीपक बाली से हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि नियुक्ति के समय हर माह पांच तारीख तक वेतन देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन भुगतान 18-19 तारीख तक होता है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
हड़ताल के कारण शनिवार को शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। प्रदर्शन में राजू, आशीष कुमार, संजय, ललित, भूरे सिंह, रोहित, आकाश, हरकेश, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में संविदा सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें