फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंट व्यवसायी से 1.73 लाख रुपए बरामद

Tue, 14 Feb 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा
विज्ञापन
खटीमा के चकरपुर में हंगामे के दौरान मौके पर पहुंचे सीओ व कांग्रेस प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

खटीमा। चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से रुपए बांटने की सूचना पर पुलिस ने छापामार कर टैंट व्यवसायी से एक लाख 73 हजार 500 रुपए बरामद किए हैं, जबकि टैंट व्यवसायी सहित कांग्रेससियों का आरोप है कि चकरपुर चौकी प्रभारी ने नशे की हालत में उनके प्रतिष्ठान में घुसे और बिक्री के एक लाख 85 हजार रुपए गल्ले से निकाल लिए। इस बीच हंगामा होने पर कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ ने रुपए कब्जे में ले लिए और चौकी प्रभारी का मेडिकल कराया। तब जाकर कांग्रेसी शांत हुए। सीओ ने कहा मामले की तहकीकात के बाद कार्रवाई की जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्घ सख्त कार्रवाई होगी।


चकरपुर बाजार चौकी प्रभारी आरएस डांगी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से कुछ लोग निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिबंधित बोरोजगारी भत्ता कार्ड बांट रहे हैं। सूचना पर उन्होंने छापा मारा तो वहां मदन सिंह की जेब से एक लाख 73 हजार 500 रुपए बरामद किए गए। उन्होंने कहा इस दौरान मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, जिसकी सूचना पर कोतवाली से सीओ राजेश भट्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। इस दौरान कांग्रेसियों व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों का आरोप था कि चौकी प्रभारी डांगी ने नशे की हालत में उनके कार्यकर्ता की दुकान में घुसकर गल्ले में रखे रुपए निकाले हैं। कांग्रेसियों की मांग पर सीओ ने चौकी प्रभारी डांगी का मेडिकल कराया। सीओ ने कहा कि ब्लड सैंपल देहरादून लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने कहा कि रुपए कोतवाली में जमा करा दिए गए हैं। व्यवसायी को रुपए कहां से आए इसकी जानकारी देनी होगी। पुलिस की जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी के आदेश के बाद ही रुपए वापस लौटाए जाएंगे। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें