फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ओवरलोड से लाइनों में फॉल्ट आने से उपभोक्ता त्रस्त

Fri, 04 Jul 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ओवरलोड के चलते एचटी लाइन में फॉल्ट होने से कई क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। मरम्मत कार्य होने पर करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की उदासीनता के चलते कम क्षमता के कनेक्शन पर उपभोक्ता बेधड़क एसी चलाने में लगे हैं। इससे बिजली घर ओवरलोड चलने लगे हैं। इस कारण से बिजली घर व लाइनों में फॉल्ट, तार जलने, जंपर व फ्यूज उड़ने जैसी समस्याएं आ रही हैं। बुधवार की रात करीब 10:15 बजे बाजपुर रोड डिग्री कॉलेज के पास 33 केवी की बिजली लाइन का जंपर उड़ गया। इससे बाजपुर रोड, मानपुर रोड, रामनगर रोड, गिरीताल, चामुंडा विहार, सैनिक कॉलोनी आदि की बत्ती गुल हो गई। इस दौरान उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी झेलनी पड़ी। करीब एक बजे मरम्मत कार्य के बाद आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद मानपुर बिजलीघर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके लिए शटडाउन लिया गया। इसके चलते भी इनसे जुड़े क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान रहे। अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने बताया कि देर रात एचटी लाइन में फॉल्ट हो गया था। मरम्मत के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें