फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उपभोक्ताओं को मात्र आधा घंटा मिल रहा अमृत जल

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। गर्मी में बिजली कटौती और लोड कम होने से जलसंस्थान के टैंक नहीं भर पा रहे हैं। जिसके चलते अमृत योजना में सुबह शाम एक-एक घंटे सप्लाई के जगह आधा घंटा ही पानी दिया जा रहा है। गर्मी के चलते बिजली और पानी की समस्या लगातार दिखाई दे रही है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण जलसंस्थान के ओवर हैड टैंक की मोटर पानी नहीं खींच पा रही है। जिस कारण टैंक भर नहीं पा रहे हैं। ऐसे में संस्थान की ओर से भी उपभोक्ताओं को पानी कम पहुंच पा रहा है। अमृत योजना के तहत दिए गए कनेक्शनों को सुबह-शाम एक-एक घंटा पानी देना है, लेकिन वर्तमान में बिजली की आंख मिचौली के कारण संस्थान के टैंक भी पूरे नहीं भर पा रहे हैं। जिस कारण कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का भी कहना है उनके नलों में मुश्किल से आधे घंटे पानी आ रहा है। पहले की तरह पानी की स्पीड भी कम है। जिससे उनकी टंकियां भी नहीं भर पा रही है। ऐसे में पानी की बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। कुर्मांचल कॉलोनी निवासी सुभाष गोला, नरेंद्र, राकेश और नंदराम ने बताया कि बीते महीने से यह समस्या आ रही है। पानी जहां एक घंटे आता था, वह अब आधे घंटे भी मुश्किल से आ रहा है। जिस वजह से पानी की टंकियां भी नहीं भर पा रही है। सिर्फ पीने का पानी भरने योग्य हो जा रहा है। संवाद

बिजली न आने और लो वोल्टेज की वजह से मोटर पानी नहीं उठा पा रही है। जिस वजह से पानी का टैंक नहीं भर पा रहा है। ऐसे में जल संयोजनों की सप्लाई प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र रेखारी, एई, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें