फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर कोर्ट में उपभोक्ता फोरम न्यायालय स्थानांतरित करने की मांग

विज्ञापन
काशीपुर में पत्रकार वार्ता करते बार एसोसिएशन अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर ने कोर्ट परिसर में उपभोक्ता न्यायालय स्थापित करने और एमवी एक्ट के चालान के वादकारों के हित में न्यायालय में भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को बार एसोसिएशन काशीपुर के अध्यक्ष इंदर सिंह ने पदाधिकारियों के साथ मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता की। कहा कि क्षेत्र का उपभोक्ता फोरम रुद्रपुर में है। बाजपुर, काशीपुर जसपुर के वादकारों को इतनी दूर आने-जाने में परेशानी होती है। काशीपुर और जसपुर तहसील का काम एक तहसीलदार और एक ही एसडीएम देख रहे हैं। इससे दोनों तहसीलों का काम प्रभावित हो रहा है। काशीपुर में एसडीएम की स्थायी नियुक्ति की जाए। तहसीलों में दाखिल खारिज समय पर नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चेंबर निर्माण के लिए डीएम से धनराशि की मांग की जाएगी। वहां पर प्रेस प्रवक्ता अब्दुल सलीम, सचिव संदीप सहगल, कोषाध्यक्ष प्रसून वर्मा, साहना, कामिया, नीलू रानी, अमित रस्तोगी, हिमांशु, मुनिदेव सिंह, महेंद्र सिंह, संजय चौधरी, नीरज गुप्ता, देवेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें