बाजपुर शिविर में मरीज की जांच करते डॉक्टर।
- फोटो : amar ujala
उजाला हॉस्पिटल की ओर से ‘ओपीडी आपके द्वार’ के तहत लगाए गए तीन दिनी चिकित्सा शिविर के समापन पर तीसरे दिन 25 से अधिक रोगियों को अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच कर परामर्श दिया। तीन दिन के भीतर 139 मरीजों की जांच की गई।
‘ओपीडी आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को श्री रामभवन धर्मशाला में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जहां मात्र तीस रुपये के पंजीकरण शुल्क पर उजाला हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों और चिकित्सा टीम ने मरीजों की जांच की। शिविर में रोगियों की लिपिड प्रोफाइल ब्लड ग्रुप, एचबीए 1 सी, ब्लड शुगर और सीबीसी जांच के नमूने लिए गए।
कैंप में रोगियों को दवाइयां भी दी गई। शिविर में अधिकतर मरीज जोड़ों के दर्द, चर्च रोग, शुगर और दमा बीमारियों से संबंधित आए थे। जिनकी जांच कर चिकित्सा परामर्श दिया गया। लोगों ने चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ओपीडी पंजीकरण कराने वाले मरीजों को उजाला हॉस्पिटल काशीपुर में इलाज के दौरान विशेष रियायत दी जाएगी।