फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट का लिंटर निर्माण रोका, टिन की बनेगी छत

विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का भवन। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण में देरी को देखते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक ने लिंटर के स्थान टिन की छत लगाने का निर्देश दिया है ताकि ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने में और अधिक देरी न हो। शुक्रवार को ऑक्सीजन प्लांट में करोड़ों की ऑक्सीजन जेनरेटर मशीन को इंस्टॉल किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड के सात जिलों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की कवायद चल रही है। कुमाऊं में रुद्रपुर, पिथौरागढ़, चंपावत और हल्द्वानी में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं। रुद्रपुर जिला अस्पताल में तीन दिन पहले ऑक्सीजन जेनरेटर मशीन पहुंच चुकी है लेकिन अभी तक प्लांट का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। साथ ही प्लांट का लिंटर निर्माण भी अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
इसे देखते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने प्लांट में कंक्रीट के लिंटर के स्थान पर टिन की छत लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि प्लांट में ऑक्सीजन उत्पादन का कार्य शीघ्र शुरू हो सके। इस संबंध में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सामंत ने बताया कि कंक्रीट के लिंटर निर्माण में 20 से 24 दिन का समय लग सकता है, ऐसे में प्लांट को शीघ्र शुरू करने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक ने टिन की छत लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें