फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कांग्रेसियों का चढ़ा पारा, ऊर्जा निगम का फूंका पुतला

विज्ञापन
बाजपुर में बिजली विभाग का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बाजपुर। क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ऊर्जा निगम का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा उर्फ सोनू की अगुवाई में कार्यकर्ता बेरिया दौलत तिराहे पर पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर ऊर्जा निगम का पुतला फूंका। इसके बाद एसडीएम आरसी तिवारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो ऊर्जा निगम के दफ्तर में तालाबंदी की जाएगी। मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति राजकुमार, कांग्रेस नगराध्यक्ष सत्यवान गर्ग, सभासद महेश आशु, लियाकत अली, सादक हुसैन, बब्बू सैफी, साबिर हुसैन और जैदी खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें