फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चीनी मिल को पीपी मोड पर नहीं देने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, निकाला जुलूस

Thu, 19 Jun 2025 05:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना देकर सीएम के नाम एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंंपा। बाजपुर चीनी मिल को पीपी मोड पर नहीं देने समेत अन्य मांगों को लेकर जुलूस निकाला।
विज्ञापन
congress flag - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना देकर सीएम के नाम एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंंपा। इसमें बाजपुर चीनी मिल को पीपी मोड पर नहीं देने, बीस गांव की 5838 एकड़ भूमि के छीने गए भूमिधरी अधिकारों को तत्काल वापिस करने, किसानों को एमएसपी गारंटी दिए जाने, चीनी मिल श्रमिकों को तत्काल वेतन दिए जाने, चीनी मिल नवंबर माह के पहले सप्ताह में शुरू करने आदि मांगें शामिल हैं।

किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी और विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी की अगुवाई में कार्यकर्ता रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उसके बाद एसडीएम कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया। किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया धामी ने किसानों को भरोसा दिया था लेकिन बीस गांव की भूमि मामले का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, किसानों के ट्यूबवैल के बिजली बिल माफ करने, खनन में हो रही लूट मामले में सख्त कार्रवाई करने, महिला और दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने आदि की मांग की। कहा प्रदेश सरकार ने अगर इन बिंदुओं को गंभीरता से नहीं लिया तो प्रदेशभर में नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


वहां किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह कंग, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग, ज्येष्ठ उपप्रमुख जोरावर सिंह भुल्लर, वरुण कपूर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें