जसपुर। महंगाई, बेरोजगारी समेत कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
शनिवार को तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। विधायक आदेश चौहान, डॉ. एमपी सिंह, नईम अहमद, आफताब अंसारी का कहना था कि किसानों का सहकारी चीनी मिल नादेही पर पिछले पेराई सत्र का करोड़ों रुपये बकाया है।
इससे किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। विधानसभा क्षेत्र की सभी मुख्य सड़कें, लिंक रोड तथा ग्रामीण सड़कों की हालत जर्जर है। वह चलने लायक नहीं है। खराब सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। इन सड़कों को तुरंत ठीक कराया जाना जरूरी है। कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। दैनिक उपयोग की वस्तुएं महंगी होती जा रही है।
सब्जियों के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं। प्याज का रेट 80 रुपये से सौ रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। पढ़े-लिखे नौजवानों के लिए सरकार रोजगार की व्यवस्था नहीं कर रही है। ने नायब तहसीलदार सुदेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन करने वालों में विधायक आदेश चौहान, डॉ. एमपी सिंह, आफताब अंसारी, नईम प्रधान, विजेंद्र पाल, दिलशाद हुसैन, जाहिद हुसैन, नासिर हुसैन, हरीश चंद, शेख हाशिम, हिमांशु नंबरदार, गजेंद्र चौहान, रईस अहमद, शाकिब चौधरी, जयप्रकाश, दिग्विजय सिंह, यासिर, महिपाल सिंह, भूरे सिंह, शाहनवाज, रामलाल, वीरेंद्र, जुबेर, अखिलेश कुमार, सूरत सिंह, रामलाल, रेशम सिंह, योगेंद्र कुमाप्तर, अरुण कुमार आदि थे।