फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
रुद्रपुर बाटा चौक में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अपील पर कार्यकर्ताओं ने बाटा चौक पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार में लिप्तता बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि देहरादून में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और राजभवन जाने से रोकना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वहां पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, पार्षद सचिन मुंजाल, मोहनखेड़ा, कैलाश राठौर, मोहन भारद्वाज, मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडे, दिलीप अधिकारी, विजय अरोरा, राजीव कामरा, मोहन तिवारी, दिनेश पंत, विजय यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें