फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी की रीति नीति पर चर्चा

विज्ञापन
सितारगंज में वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते पुष्कर काला। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। भाजपा मंडल कार्यकारिणी का प्रथम वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को रामलीला सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश मंत्री पुष्कर काला ने भारत के इतिहास पर प्रकाश डाला। द्वितीय वक्ता पूर्व भाजयुमो प्रदेश महामंत्री गणेश ठकुराठी, तृतीय सत्र वक्ता जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट व चतुर्थ सत्र वक्ता महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मोहनी पोखरियाल ने पार्टी की रीति-नीति, सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही आगामी चुनावों को लेकर रणनीति बनाने व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, संचालन महामंत्री आदेश चौहान ने किया। वहां भाजपा नेता खूब सिंह विकल, कमल जिंदल, राजू नगदली, राकेश गुप्ता, राकेश त्यागी, अरविंद चौरसिया, चंदन कश्यप, अरविंद श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें