फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: धोखे से भाजपा का पट्टा डालने का आरोप

Mon, 19 Jun 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। बाबरखेड़ा गांव निवासी शहशाह आलम और रियासत अली ने विधायक कार्यालय पहुंचकर भाजपा नेताओं पर धोखे से भाजपा प्रदेश कार्यालय ले जाकर उनके गले में भाजपा का पट्टा डालने का आरोप लगाया है। रविवार को विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पहुंचे शहशाह आलम ने कहा कि वह हृदय रोग से पीड़ित हैं। पूर्व प्रधान जो कुछ दिन पहले कांग्रेस में ही थे। उन्होंने ने उसे देहरादून में हृदय रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए कहा था। उनके साथ रियासत अली भी गए थे। भाजपा नेता उनको भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय ले गए। प्रदेश अध्यक्ष ने उनके और रियासत अली के गले में भी भाजपा का पट्टा डाल दिया। उन्होंने कहा कि वह बीती तीन पीढ़ियों से कांग्रेस में है और कांग्रेस में ही रहेंगे। उन्होंने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है। वहां पर मो. हनीफ, गजेंद्र चौहान, मोइनुद्दीन, राहुल गहलोत आदि थे। संवाद
विज्ञापन




कोट
सभी लोग मेरे नेतृत्व में बिना किसी दबाव से देहरादून भाजपा के प्रदेश कार्यालय गए थे। उन्हें पहले ही बता दिया गया था की भाजपा में शामिल होने प्रदेश कार्यालय जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों पर स्थानीय विधायक अनावश्यक दबाव बना रहे हैं, जो गलत है। किसी भी पार्टी में जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति स्वतंत्र है। -डॉ. एमपी सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें