पूर्व विधायक ने कसा तंज
जसपुर के विधायक आदेश चौहान जब विधायक चीमा के आवास के बाहर सांकेतिक धरना देने पहुंचे तो पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने उन पर तंज कसा। कहा कि अब चुनाव आने वाले हैं इसलिए विधायक आदेश चौहान को सात साल बाद आरओबी की याद आई है। देर से ही सही चलो इन्हें याद तो आई। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मामलों पर राजनीति नहीं सहयोग होना चाहिए।
काशीपुर में आरओबी की आधी अधूरी निर्माण की स्थिति स्पष्ट करती है कि सरकार पूरी तरह फेल है। अगर विकास कार्यों में और जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान में मेरी कहीं भी जरूरत है तो मैं 24 घंटे साथ देने के लिए तैयार हूं। -आदेश चौहान, विधायक, जसपुर
आरओबी के बनने में जरूरत से ज्यादा समय लग गया है और जनता को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। इससे इंकार नहीं किया जा सकता। स्थिति तो यह भी है कि जब हम शाम को घर पहुंचते हैं तो खाना खाने से पहले घर वाले भी पूछते हैं कि आरओबी कब बनेगा। अब चीजें सामान्य हो रही हैं, जहां इतनी परेशानी झेली है थोड़ा सा वक्त और गुजारने की बात है। उम्मीद की जानी चाहिए कि जल्दी ही आरओबी का निर्माण पूरा हो जाएगा।
- त्रिलोक सिंह चीमा, विधायक काशीपुर