फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उपनल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेसी, फूंका सीएम का पुतला

Mon, 24 Nov 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के डीडी चौक में सीएम के पुतले के साथ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। कांग्रेस
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने उपनल कर्मियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उपनल कर्मियों पर नो वर्क, नो पे लागू करने को तानाशाही बताया।
विज्ञापन

नगर के डीडी चौक पर महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हिटलरशाही चल रही है। भाजपा सरकार की ओर से उपनल कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 2027 में जनता सत्ता से बेदखल कर देगी। वहां पर राम स्वरूप भारती, अनिल शर्मा, उमा सरकार, मोहन भारद्वाज, नरेश सागर, अनुज दीक्षित, देवेंद्र कुमार, सतीश कुमार, मुरारी लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें