फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ जनआंदोलन की तैयारी में कांग्रेस : पाल

Sun, 08 Jun 2025 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति, पीसीसी सदस्य व महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने राज्य में बढ़ते महिला अपराधों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीते कुछ समय से महिलाओं और नाबालिगों से बलात्कार व हत्या जैसे जघन्य अपराध की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। पीसीसी सदस्य ने कहा कि बलात्कार व हत्या के मामले में भाजपा नेताओं का शामिल होना एक गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार महिला अपराध की इन घटनाओं को रोकने की बजाए अपराध करने वालों की संरक्षक बन गई है। कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ जनआंदोलन छेड़ने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें