फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च निकालेगी कांग्रेस : गावा

Sun, 04 Oct 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस दो अक्तूबर से आठ अक्तूबर तक जिले में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह और वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च निकाल रही है।
विज्ञापन

रुद्रपुर के सिटी क्लब में हुई प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने एवं उन पर कार्रवाई की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए कार्यक्रम तय किए गए हैं।
गठबंधन के सहयोगियों के साथ ब्लॉक स्तर पर तैयारी बैठकें और ग्रासरूट रणनीति बनाकर जिला मार्च की योजना तैयार होगी। साथ ही जिला स्तरीय मार्च निकाला जाएगा जो डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू होकर डीएम कार्यालय तक जाएगा।
विज्ञापन

वहां राष्ट्रगान गाया जाएगा और संविधान के अनुच्छेद-326 जो सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार की गारंटी देता है, का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा। साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतला फूंका किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, इंद्रजीत सिंह, आशीष सिंह यादव, धमनदीप कौर, ज्योति टम्टा, उमा सरकार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें