फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा ने फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Fri, 10 Apr 2026 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा बृहस्पतिवार को अपने काफिले के साथ अचानक बाजपुर स्थित कांग्रेस युवा नेता वरुण कपूर के फार्म हाउस पहुंची। वहां क्षेत्र भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमघट लग गया। उन्होंने फार्म हाउस पर कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ सामूहिक रूप से भोजन किया। इस दौरान प्रभारी कुमारी सैलजा ने चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में आने वाला समय कांग्रेस का है। कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सैलजा कोटद्वार के लिए रवाना हो गईं। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, गुरदीप सप्पल, हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, रंजीत सिंह रावत, महेंद्र पाल सिंह, प्रकाश जोशी, भुवन कापड़ी, करन मेहरा, संजय कपूर, पुष्कर जैन, उदयान मिक्की कपूर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रीना कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें