फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कांग्रेसियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया

Mon, 12 May 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में तिरंगा यात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
काशीपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाने के लिए नगर के कई मार्गों पर तिरंगा यात्रा निकाली। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला किला से मुख्य बाजार, महाराणा प्रताप चौक तक तिरंगा लेकर मार्च निकला। इस दौरान डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि पाकिस्तान भारत के मनोबल और ताकत के सामने टिक नहीं सकता। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार को पूरा समर्थन दे रही है। हमारी सेना अब आतंकवादियों को हमेशा के लिए खत्म करने की जंग लड़ रही है। भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। तिरंगा यात्रा में डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, संदीप सहगल, शिवम शर्मा, अलका पाल, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, यथार्थ आत्रेय, जितेंद्र सरस्वती, शाह आलम, अब्दुल सलीम एडवोकेट, राशिद फारुकी समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता और नागरिकजन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें