फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाया हस्ताक्षर अभियान

Sat, 14 Nov 2026 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खटीमा चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि प्रदेश की जनता विकास और सुशासन की उम्मीद करती है, लेकिन सरकार में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और सरकारी संरक्षण में लूट का बोलबाला है। खटीमा में किसानों के हित में उपयोग हो सकने वाली बेशकीमती जमीन को मात्र चार रुपये सालाना लीज पर दिए जाने का मामला बेहद गंभीर है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की ओर से उन पर लगाए गए घोटाले के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की बजाय मुख्यमंत्री संरक्षण देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की नहीं बल्कि भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वालों की सरकार बनकर रह गई है। वहां पर उमेश राठौर, नासिर खान, देवेंद्र कन्याल, उमेद रौतेला, अमन अरोरा, विनोद चंद, सतपाल राणा, पप्पू अली, जगदीश चंद, अनिल विश्वकर्मा, भूपेन्द्र गंगवार आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें