जसपुर में एसडीएम को ज्ञापन देते व्यापारी।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। जैन समाज के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर अनोप मंडल के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम सुंदर सिंह के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी को भेजे गए ज्ञापन में जैन समाज के लोगों ने कहा कि अनोप मंडल हमेशा ही जैन धर्म विरोधी रहा है। इस संगठन के सदस्य राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक एवं उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जैन धर्म के साधुओं के खिलाफ लोगों दुष्प्रचार करते हैं। यह संगठन जैन धर्म के लोगों विरुद्ध विद्रोह हिंसा को उकसाने का काम कर रहा है। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। वहां पर विजय बहादुर जैन, अवलोक जैन, शैलेंद्र जैन, अंकुर जैन, सुमित जैन, वैभव कुमार, कीर्ति जैन आदि थे।