फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Road Accident: सड़क हादसे में हलवाई की मौत, साथी घायल; कार चालक फरार

Thu, 06 Nov 2025 12:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर शहर के कुंडा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हुए एक सड़क हादसे में एक हलवाई की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
मोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर शहर के कुंडा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हुए एक सड़क हादसे में एक हलवाई की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान ग्राम बैंतवाला निवासी मोहन सिंह (55) के रूप में हुई है, जो हलवाई का काम करते थे। उनके साथ सवार डिंपल सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बुधवार शाम मोहन सिंह अपने साथी डिंपल के साथ मोटरसाइकिल पर पीरूमदारा से हलवाई के काम के पैसे लेने जा रहे थे। इसी दौरान करनपुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहन सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि डिंपल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डिंपल सिंह को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर हो गया है और सिर में गंभीर चोट आई है। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मोहन सिंह अपने पीछे पत्नी और तीन बेटों दीपक (22), अमन (20) और सनी (18) को छोड़ गए हैं। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई रामकिशोर ने बताया कि पूरा परिवार इस अप्रत्याशित दुर्घटना से तबाह हो गया है।

मृतक के बेटे सनी ने थाना पुलिस में तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें