रुद्रपुर। मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें धान खरीद के तैयारियों की समीक्षा करते हुए एडीएम पंकज उपाध्याय ने कड़े निर्देश दिए। शुक्रवार को एडीएम ने कहा कि एक अक्टूबर से धान खरीद होनी है, इसलिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर लें। बैठक में बीएल फिरमाल, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना, एसडीएम गौरव पांडेय, गौरव चटवाल, अभय प्रताप सिंह, राकेश तिवारी, डिप्टी आरएमओ अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।