उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष के पुत्र की गाड़ी पर लगे हूटर को कोतवाल ओपी शर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम ने हटवा दिया। हूटर हटाये जाने पर पालिका सफाई कर्मियों ने रोष जाहिर किया।
,शनिवार दोपहर उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष चौधरी किरनपाल सिंह का पुत्र रवि बहादुर हूटर लगी गाड़ी से नगर पालिका कार्यालय पहुंचा। इस दौरान पालिका कार्यालय मार्ग पर गाड़ी हटाने को लेकर एक युवक से झड़प हो गई।
उक्त युवक ने हूटर लगी गाड़ी की शिकायत पुलिस से कर दी। जिस पर पुलिस कर्मियों ने गाड़ी से हूटर हटवा दिया। रवि बहादुर चार अप्रैल को हरिद्वार में होने वाले वाल्मीकि समाज के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों की बैठक लेने पालिका आया था।