फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त व आईजी ने किया कोविड सेंटर व कंटेन्मेंट जोन का निरीक्षण

विज्ञापन
काशीपुर में कोविड की रोकथान के लिए सीएमओ को निर्देशित करते मंडलायुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी और आई? - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर/बाजपुर। कुमायूं आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी और आईजी अजय रौतेला ने एक होटल में बनाए गए कोविड सेंटर और कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

काशीपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव केसों के मद्देनजर बुधवार को दोनों अधिकारी काशीपुर पहुंचे। उन्होंने रामश्याम कॉलोनी में बने कंटेनमेंट जोन में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कोरोना नोडल अधिकारी से जानकारी ली। ह्यांकी ने कहा कि ऊधमसिंह नगर हॉट स्पॉट होने के कारण पड़ोसी जिलों नैनीताल और चंपावत को अलर्ट पर रखा गया है। जिलों के बॉर्डर पर चेकिंग और टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में जो लोग शेष बचे हैं। उनकी सेंपलिंग का काम बुधवार तक निपट जाएगा। बृहस्पतिवार से डोर टू डोर सर्वें शुरू किया जाएगा। उन्होंने काशीपुर के सूर्या चौकी बॉर्डर पर भी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने यह भी जानने का प्रयास किया कि लोगों द्वारा आरोग्य सेतु एप का उपयोग किया जा रहा है, अथवा नहीं। आयुक्त ने मानसून को देखते हुए व्यवस्थाएं बनाने के लिए भी जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल, एएसपी राजेश भट्ट, सीओ मनोज ठाकुर, प्रभारी निरीक्षक काशीपुर चंद्र मोहन सिंह, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ अमरजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें