फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वाहन चोर दबोचे, छह मोटरसाइकिलें बरामद

विज्ञापन
काशीपुर पुलिस हिरासत में बाइक चोर। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइकों पर आ रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर छह बाइकें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

एएसपी राजेश भट्ट, सीओ मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन में कुंडा थाना पुलिस ने मंडी चौकी पर चेकिंग के दौरान दो बाइकों पर सवार तीन लोगों को रोका। शक होने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि दोनों बाइकें चोरी की हैं जो काशीपुर कोतवाली क्षेत्र व थाना आईटीआई क्षेत्र से चोरी की हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर जिला रामपुर के थाना स्वार ग्राम मेवलाफार्म में एक नाले के किनारे जंगल में पेड़ों की आड़ में छिपाई गई चार और बाइकें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों की पहचान काशीपुर के नितिन कुमार, जिला रामपुर थाना टांडा के ग्राम मेवलाफार्म निवासी मंदीप सिंह, जिला मुरादाबाद के थाना भगतपुर के ग्राम चकलोहरा मिलक निवासी इमरान के रूप में हुई है। पुलिस टीम में कुंडा थानाध्यक्ष विनोद सिंह फर्त्याल, एसआई बिजेंद्र कुमार, कांस्टेबल अवधेश कुमार, ललित जोशी, शाहिद हुसैन, समीर चौहान थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें