फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर में छात्रों ने क्रमिक अनशन शुरू किया

Tue, 10 Jan 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर में क्रमिक अनशन में बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राधेहरि राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर छात्र संघ ने मोर्चा खोल दिया है। छात्र संघ पदाधिकारियों ने जांच की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को महाविद्यालय परिसर में छात्र संघ अध्यक्ष राहुल कांबोज, सचिव सुमित कुमार, विक्रम परिहार, आशी सिद्दीकी, हिमांशु चौहान, सरफराज चौधरी, सचिन कुमार क्रमिक अनशन में बैठे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय को विभिन्न मदों में मिलने वाले बजट में अनियमितताएं की गई हैं। बजट का दुरुपयोग किया गया है।

उन्होंने इस मामले जांच कराने की मांग उठाई। कहा कि जब तक जांच नहीं होती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर भूपेंद्र चौहान, निखिल अरोरा, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें