काशीपुर चैती मंदिर में आप कार्यकर्ताओं के साथ कर्नल अजय कोठियाल।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। कुछ दिन पूर्व आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड से पलायन रुकने पर ही यहां का विकास संभव है। आप में शामिल होने के बाद पहली बार काशीपुर पहुंचे कोठियाल ने यहां चैती स्थित भगवती बाल सुंदरी देवी के दर्शन किए। इस दौरान कई लोगों ने आप की सदस्यता भी ग्रहण की।
कोठियाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अगर प्रदेश में आप की सरकार बनी तो आप पलायन रोकने के लिए शिक्षा, रोजगार और विकास का एक बेहतरीन मॉडल तैयार करेगी जिससे उत्तराखंड एक आदर्श राज्य बनेगा। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि कर्नल कोठियाल के पार्टी में आने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस दौरान बाली ने चैती मंदिर के सहायक प्रधान पंडा मनोज अग्निहोत्री, संदीप अग्निहोत्री और आवास विकास निवासी आशीष पांडे आदि को पार्टी की टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहां पर आप के जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, संगठन मंत्री मयंक शर्मा, महिला विधान सभा अध्यक्ष ममता शर्मा, मीडिया प्रभारी सुरेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, महानगर महिला अध्यक्ष उषा खोखर, अमन बाली, आकाश मोहन आदि थे।