नानकमत्ता के बिचुवा गांव में स्कूल संचालन के दौरान निकले सांप को पकड़ते वन कर्मी।
- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। विद्यालय के पुस्तकालय में जहरीला कोबरा सांप दिखाई देने पर बच्चों और अध्यापकों में दहशत फैल गई।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिचुवा में बुधवार को छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे। इसी बीच पुस्तकालय कक्ष से पुस्तक निकालने गए बच्चों को कक्ष में लंबा काला सांप दिखाई दिया। इससे बच्चों और अध्यापकों में दहशत फैल गई। प्रधानाचार्य रविंद्र पाठक ने विद्यालय में सांप मिलने की सूचना रनसाली रेंज के रेंजर प्रदीप धौलाखंडी को दी। सूचना पर वन कर्मी गिरीश वर्मा और बग्गा सिंह विद्यालय पहुंचे और सांप को कब्जे में कर लिया। गिरीश वर्मा ने बताया कि करीब पांच फीट लंबा कोबरा सांप था। कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़कर रनसाली के जंगल में जाकर छोड़ दिया।