फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी तालमेल बनाएंगी यूएस नगर और पीलीभीत पुलिस

Tue, 22 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के अपराधियों की लगातार वारदातों में लिप्तता सामने आने के बाद यूएस नगर पुलिस भी सजग हो गई है। एसएसपी ने पीलीभीत के डीएम और एसपी के साथ बैठक की। जिसमें अपराधियों की सूची का आदान-प्रदान के साथ ही तालमेल बिठाकर वांछित अपराधियों की धरपकड़ करने पर सहमति बनी। अधिकारियों के अलावा बॉर्डर में तैनात दोनों जिलों के कांस्टेबल भी आपस में संपर्क में रहेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि गदरपुर में सिपाही बसंत बोरा की हत्या करने वाले पशु तस्करों को पकड़ने गई पुलिस का मुरादाबाद जिले की पुलिस ने बहुत सहयोग नहीं किया। दोनों जगहों की पुलिस में तालमेल नहीं होने का अपराधी फायदा उठाते रहे। जिसके बाद यूएस नगर पुलिस बॉर्डर जिलों की पुलिस के साथ सामंजस्य स्थापित करने में जुट गई है, ताकि भविष्य में घटित होने वाले अपराधों में लिप्त बदमाशों को पकड़ने में किसी तरह की दिक्कतें न आएं।
एसएसपी केवल खुराना ने पीलीभीत में डीएम मासूम अली सरवर और एसपी जवाहर के साथ बॉर्डर मीटिंग की। इसमें अपराधियों की धरपकड़ के लिए सामंजस्य बनाने, सूचनाओं का आदान-प्रदान करने पर चर्चा हुई। एसएसपी खुराना ने बताया कि अधिकारियों के साथ ही थाना स्तर पर भी कांस्टेबल आपस में संपर्क में रहेंगे। कोई घटना होने पर आला अधिकारियों को जानकारी देने के साथ ही आपसी कोर्डिनेशन से लिप्त आरोपियों को पकड़ेंगे। पीलीभीत और यूएस नगर के बीच निर्धारित रूटों के अलावा नए रूटों पर भी गहन चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें