फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्यों की तैयार करें कार्ययोजना: ह्यांकी

विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते कुमाऊं आयुक्त ह्यांकी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुमाऊं आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने जिला, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित योजनाओं से हो रहे विकास कार्यों की मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। उन्होंने जिला योजना व अन्य योजनाओं में आवंटित बजट में अब तक 82.65 प्रतिशत खर्च करने पर खुशी जताई। हालांकि लोनिवि, आरईएस सहित कुछ विभागों के बजट खर्च की धीमी गति पर नाखुशी भी जताई। कहा कि विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाते हुए कार्ययोजना तैयार की जाए।
विज्ञापन

ह्यांकी ने पूल्डआवास योजना के तहत शीघ्र टेंडर कराने के साथ ही 15 दिन में बचे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। कहा किसी भी तालाब में न ही अतिक्रमण हो और न ही बंद न हो। सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के तालाबों के संबंध में मासिक बैठक कर मत्स्य पालकों की अर्जित धनराशि के बारे में जानकारी रखें।
उद्योग एवं ग्राम विकास विभाग संयुक्त रूप से ग्रोथ सेंटर के माध्यम से आजीविका बढ़ाने के कार्य करें। कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य और पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। डीएम रंजना राजगुरू ने बताया कि जिला योजना में अवमुक्त 4081.37 करोड़ के सापेक्ष 3354.20 करोड़, राज्य सेेक्टर में 19473.84 करोड़ के सापेक्ष 15502.32 करोड़ और केन्द्र पोषित सेक्टर में अवमुक्त 14278.85 करोड़ के सापेक्ष 11976.56 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 148 आवेदन पत्रों, वीरचंद्र सिंह गढ़वाली योजना में छह और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 84 लाभार्थियो को ऋण वितरित किया जा चुका है। 480 लोगों को रोजगार दिए गए हैं। वहां पर विधायक राजकुमार ठुकराल, हरभजन सिंह चीमा, एसएसपी डीएस कुंवर, सीडीओ हिमांशु खुराना आदि थे।
बेकरी ग्रोथ सेंटर का दौरा किया
रुद्रपुर। ह्यांकी ने समीक्षा बैठक के बाद काशीपुर रोड में स्थित बेकरी ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से मंडुए से निर्मित बिस्कुट, हैंडीक्राफ्ट और अन्य उत्पादों का अवलोकन कर खुशी जताई। कहा कि बिस्कुटों को विभिन्न आकार दिए जाएं ताकि यह लोगों को लुभा सकें। उन्होंने राधास्वामी सत्संग व्यास पहुंचकर कहा कि कोविड-19 के दौरान सत्संग प्रबंधन ने प्रशासन और सरकार का जो सहयोग किया वह मिसाल है। वहां पर डीएम एवं अन्य अधिकारी थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें