फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने की वीडियो वायरल मामले की जांच, परिजनों के किए बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। पुलिस क्षेत्राधिकारी कमला बिष्ट ने रविवार देर शाम छात्र नेता मंदीप खैरा के घर जाकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की जांच पड़ताल की। इस दौरान घर में मिले छात्र नेता के पिता सुखदेव सिंह, माता रंजीत कौर और पड़ोस में रह रहे रिश्तेदार के बयान दर्ज किए। शनिवार को सीओ कमला बिष्ट जांच करने पहुंची थी, लेकिन छात्र नेता मंदीप खैरा के परिजन और पड़ोसी रिश्तेदार घर पर नहीं मिले थे।
विज्ञापन

बता दें कि 20 अगस्त को बरहैनी पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पिलखवाल पुलिस टीम के साथ गांव पहाड़पुर निवासी छात्र नेता मंदीप खैरा के घर गिरफ्तारी वारंट लेकर गए थे। इस दौरान छात्र नेता मंदीप खैरा घर पर नहीं मिला। पुलिस टीम के घर में घुसने पर परिजनों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई थी।
पुलिस चौकी प्रभारी पिलखवाल ने परिजनों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्रता समेत धमकी देने का आरोप लगाते हुए छात्र नेता मंदीप खैरा, उसके पिता सुखदेव, माता रंजीत कौर और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया, जबकि छात्र नेता मंदीप खैरा मौके पर नहीं था।
विज्ञापन

सीओ ने मंदीप खैरा के मौके पर नहीं होने और केस में नाम दर्ज करने पर पुलिस चौकी में तैनात मुंशी सिपाही की गलती बताई है, लेकिन बीते शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ उसमें दरोगा खुद वर्दी शर्ट के बटन खोलकर महिलाओं से उलझता नजर आया। वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी ने मामले की जांच सीओ कमला बिष्ट को सौंपी।
इस मामले में सीओ बिष्ट रविवार को शाम छात्र नेता मंदीप खैरा के घर पहुंची। इस दौरान सीओ ने छात्र नेता के पिता सुखदेव सिंह, माता रंजीत कौर और उसके पड़ोसी रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए।
अब दूसरा थाना पुलिस करेगा अभद्रता मामले की तफ्तीश
बाजपुर। सीओ कमला बिष्ट ने बताया कि बरहैनी पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पिलखवाल की ओर से छात्र नेता मंदीप खैरा, उसके पिता सुखदेव सिंह, माता रंजीत कौर और दो अन्य पर सरकारी कार्य में बाधा, धमकाने समेत अन्य आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।
इस मामले में विवेचना की जानकारी ऊधमसिंह नगर पुलिस फेसबुक पर एसएसपी की ओर से बाजपुर थाने के बजाए अन्य थाना पुलिस से कराने की जानकारी दी गई, लेकिन किस थाने से विवेचना कराई जाएगी। इसके आदेश अभी नहीं हुए हैं। मामले की विवेचना बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें