फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की सकुशल बरामदगी को लेकर सीओ को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। बारह दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का पता नहीं लगाने पर ग्रामीणों ने कोतवाली हंगामा किया। उन्होंने सीओ एमसी बिंजौला का घेराव कर ज्ञापन सौंपा और युवक का शीघ्र पता लगाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को बजरंग दल नेता रंदीप पोखरिया, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष मोहनी पोखरिया एवं भाजपा नेता नवीन पोखरिया के नेतृत्व में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सीओ बिंजौला का घेराव कर 26 दिसंबर से लापता हुए अमाऊं वार्ड नौ मयूर विहार सेक्टर दो निवासी कैलाश चंद्र पांडे की सकुशल बरामदगी की मांग रखी।
बताया कि कैलाश चंद्र की सब्जी मंडी में चाय की दुकान है। कहा कि कैलाश चंद्र के भाई रमेश चंद्र की तहरीर पर झनकईया थाने में गुमशुदगी भी दर्ज है। लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन

वह 30 दिसंबर को थानाध्यक्ष प्रदीप राणा से भी मिले थे। सीओ बिंजौला ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। इस मौके पर रेनू भंडारी, इंदिरा चंद, ललिता कन्याल, लीला बोहरा, मीना देवी, सुरेश कुशवाहा, रोशन रावत, जितेंद्र सिंह, संगीता राणा, माया बिष्ट, तारा देवी, पुष्पा देवी, लक्ष्मी देवी, आशा चंद, कमला, भगत सिंह पोखरिया, राजू भंडारी, रमेश चंद्र भट्ट, रमेश कुरिया आदि थे।
चाय की दुकान के साथ कमेटी का काम भी करता है कैलाश
खटीमा। ग्रामीणों ने बताया कि कैलाश चंद्र चाय की दुकान के साथ ही कमेटियों और अन्य लेन-देन का काम भी करता है। ग्रामीण चिंतित हैं कि कही उसके साथ कोई अनहोनी न हो। वहीं कैलाश चंद्र की 75 वर्षीय माता माधवी देवी कोतवाली में बार-बार यहीं कह रही थी कि जिसका जवान बेटा लापता हो उसके दिल में क्या गुजर रही है होगी पुलिस वाले नहीं जानते। क्योंकि अब तक पुलिस कर्मी चुप नहीं बैठते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें