फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सीएम एकलव्य आवासीय विद्यालय का करेंगे शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव दियोहरी में सोमवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 16 करोड़ की लागत से बनने वाले एकलव्य आवासीय विद्यालय का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्रीय विधायक, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने गांव दियोहरी में शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि एकलव्य आवासीय विद्यालय 15 एकड़ भूमि में बनेगा, जिसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से 12.5 करोड़ और केंद्र सरकार की ओर साढ़े चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति हो चुकी है।
विज्ञापन

एकलव्य विद्यालय जनजाति के बच्चों की शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पिछड़े बुक्सा समाज को मुख्यधारा में लाने की यह ऐतिहासिक पहल की शुरूआत बाजपुर से हो रही। विद्यालय में नि:शुल्क शिक्षा, पुस्तक, वस्त्र, भोजन इत्यादि सुविधाएं मिलेगी। विद्यालय का निर्माण का जिम्मा पेयजल निर्माण निगम को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें