फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

विज्ञापन
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में सीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी व भाजपाई। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सीएम रविवार को ट्रांजिट कैंप में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां वह 24 वर-वधू को नए जीवन में प्रवेेश करने के लिए आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन

लघु उद्योग व्यापार मंडल व सर्व समाज कल्याण समिति की ओर से पंचम सामूहिक विवाह का भव्य कार्यक्रम ट्रांजिट कैंप के फुटबाल मैदान में होगा। रविवार दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद कार्यक्रम स्थल पर पहुचेंगे। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र कोली ने बताया कि भव्य और दिव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों व पुलिस ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
डीएम कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी गढ़वाल में विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद रविवार को 1.35 बजे मुख्यमंत्री रुद्रपुर पुलिस लाइन में पहुंचेंगे। करीब दो बजे तक ट्रांजिट कैंप के फुटबाल मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

3.15 बजे पुलिस लाइन से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां कार्यक्रम संरक्षक उत्तम दत्ता, संयोजक संजीव गुप्ता, हिम्मतराम कोली, राजीव कुमार, कमलदीप सोनकर, विधान राय, सचिन गंगवार आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें