फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल पुष्कर सिंह धामी ही नहीं पूरा खटीमा सीएम बना है

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने कहा कि धामी ही नहीं बल्कि पूरा खटीमा सीएम बना है। बुधवार को नगरा तराई स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता में गीता अपने पति की संघर्ष गाथा सुनाते हुए अचानक भावुक हो गईं और फफक-फफक कर रो पड़ीं।
विज्ञापन

सीएम की पत्नी ने मुख्यमंत्री बनने पर मिल रही शुभकामनाओं के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। कहा भगत सिंह कोश्यारी के मुख्यमंत्री बनने पर धामी उनके ओएसडी रहे। धामी ने 2002-08 तक भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए युवाओं में क्रांति लाने का कार्य किया और कई आंदोलन चलाए।
आंदोलन के दौरान उनका पैर टूट गया था। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए हजारों युवाओं को रोजगार दिलाया। 2012 में शहरी विकास अनुश्रवण समिति उपाध्यक्ष बनने के बाद उनका विवाह हुआ। इसके बाद भी उनका संघर्ष रुका नहीं और रात-दिन आम जनता और पार्टी को मजबूत करने के लिए जुटे रहे। व्यस्तता के चलते वे घर में टाइम नहीं दे पाते थे। गीता ने कहा कि मुझे खुशी होती है कि मैं उनकी पत्नी हूं।
विज्ञापन

2012 में धामी को सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार मिला। 2017 में दूसरी बार विधायक बनने के बाद 100 बेड के नागरिक अस्पताल, एकलव्य स्कूल, केंद्रीय स्कूल आदि का निर्माण कराया। धामी ने कभी वोट बैंक की सियासत न कर इंसानियत के नाते लोगों का काम किया। सीएम की पत्नी ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का भी आभार जताया है।
अधिवक्ताओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को दी बधाई
खटीमा। खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वर्चुअल सभा कर विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिवक्ताओं ने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में क्षेत्र, प्रदेश व राष्ट्र में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा। वहां हरजिंदर सिंह कलसी, हरीश बिष्ट, केडी भट्ट, हरीश ढौडियाल, भरत पांडे, कविंद्र कफलिया, मनोज तिवारी, साबिर हुसैन, सीएस कन्याल आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें