पंतनगर/रुद्रपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अधिकारियों ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से शासकीय हेलीकॉप्टर से राजनाथ सिंह और सीएम धामी हल्द्वानी के लिए रवाना हुए।
शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे रक्षा मंत्री विमान से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद सीएम धामी ने रक्षा मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर उत्तराखंडी संस्कृति की पहचान पारंपरिक टोपी पहनाई। रक्षा मंत्री ने एयरपोर्ट पर मौजूद जिले के आला अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। डीएम नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने रक्षा मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अल्प विश्राम के बाद रक्षामंत्री हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।
पंतनगर/रुद्रपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अधिकारियों अगवानी की। एयरपोर्ट से शासकीय हेलीकॉप्टर से राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री हल्द्वानी रवाना हुए। शनिवार दोपहर करीब सवा बारह बजे रक्षा मंत्री विमान से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद मुख्यमंत्री धामी ने रक्षा मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया और उत्तराखंडी संस्कृति की पहचान पारंपरिक टोपी पहनाई। रक्षा मंत्री ने एयरपोर्ट पर मौजूद जिले के आला अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने रक्षा मंत्री को पुष्प भेंट कर स्वागत किया। अल्प विश्राम के उपरांत रक्षामंत्री हल्द्वानी कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।