फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में सीएम का तूफानी दौरा

Wed, 01 Feb 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इसी प्रकार प्रदेशवासियों का आशीर्वाद मिलता रहा तो 2020 तक कोई भी ऐसा परिवार नहीं रहेगा, जिसका एक सदस्य नौकरी में न हो। उन्होंने ढाई साल के कार्यकाल को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश के लिए जो मैं कर सका वह देवतुल्य जनता और देवभूमि के ईस्ट देवताओं के आशीर्वाद से संभव हो सका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह दिल्ली वाले बाबा की तरह 15 लाख खातों में डालने की कोरी घोषणा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि 1347 सड़कों का काम शुरू किया है और 2018 तक कोई भी गांव बिना सड़क के नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि दो सौ रुपए मासिक पेंशन उनके द्वारा एक हजार कर सात लाख 25 हजार के बजाय प्रदेश के 10 लाख लोगों को लाभान्वित किया गया है।       

श्रीपुर बिचुवा स्थित किसान भारती स्कूल परिसर पर आयोजित चुनावी सभा में सीएम रावत ने कहा कि दिल्ली वाले बाबा ने आटा, चावल, डीजल, पेट्रोल ही महंगा नहीं किया बल्कि दो करोड़ नौकरियां देने की निराधार घोषणा भी की। इसके साथ ही नोटबंदी से 35 लाख लोगों का रोजगार छीन लिया। प्रदेश में सोनिया, राहुल के निर्देशन में आपके सेवक ने 30 हजार सरकारी पद भरे, 12 हजार अतिथि एवं हजार बेटियों को पुलिस एवं सौ बेटियों को सब इंस्पेक्टर बना कर प्रदेश को रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोटबंदी का परिणाम यह रहा कि किसानों के खेतों में सब्जियां सड़ गई लेकिन दिल्ली वालों ने कोई सुध नहीं ली। जनसभा में राज्य के विकास के लिए आशीर्वाद मांगते हुए सीएम रावत ने कहा कि उनकी गर्दन दिल्ली वाले बाबा ने नहीं मरोड़ी होती तो वह और तेजी से विकास करते। चार माह राष्ट्रपति शासन लगाकर राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाने की कोशिश टूटी।

बावजूद उन्होंने इस दौरान 1347 सड़कों का काम किया। स्वयं को हिमालय का गंगलोड़ बताते हुए प्रत्येक दशा में मजबूती से जनता के साथ बताया और कहा कि भुवन कापड़ी एक पौधा है, इसको सींचो जो फल, फूल समेत शीतल छाया भी देगा। इस दौरान देवेंद्र जुनेजा राजू, महेश जोशी, दान सिंह राणा, दयाकिशन कलौनी, देवेंद्र कन्याल, दलजीत गोराया, बॉबी राठौर, अरुण सक्सेना आदि थे।        


सितारगंज।  मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ये तो परंपरा रही है कि जब पेड़ से पतझड़ होता है तो नए पत्ते आते हैं। कांग्रेस मजबूत थी और रहेगी। उन्होंने जनता से पार्टी प्रत्याशी मालती विश्वास को जिताने की अपील की। सीएम रावत ने हजारों समर्थकों के साथ मालती के पक्ष में रोड शो किया और विपक्षियों को ताकत का एहसास कराया।

  मंगलवार को सीएम रावत का काफिला अमरिया चौराहा पहुंचा। यहां कांग्रेसियों, उनके सैकड़ों समर्थकों ने सीएम रावत का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने कार्यकर्ताओं के साथ बाजार में रोड शो किया। जो अमरिया चौराहा से मुख्य चौराहा, नकुलिया चौराहा, एमपी चौक पहुंचा।

रावत ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। गढ़वाल, कुमाऊं दोनों मंडलों में कांग्रेस भारी मतों से जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में जनविकास पर फोकस किया है। कांग्रेस में कौमी एकता जिंदा है। न कोई भेदभाव और न ही ऊंच-नीच की राजनीति की जाती है। कांग्रेस फिर सत्ता में आएगी और प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा।

सितारगंज। औडी कार (डीएल1सीआर-5113) पर सवार मुख्यमंत्री हरीश रावत का करीब 46 वाहनों का काफिला जब मुख्य चौराहे पर पहुंचा तो लोगों ने सीएम पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

काफिले में सीएम की कार के पीछे चल रही पार्टी प्रत्याशी मालती विश्वास ने भी मतदाताओं का अभिवादन करते हुए अपने पक्ष में वोट की अपील की। सीएम रावत ने कांग्रेसी नेता यूसुफ मलिक, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष हाजी अनवार अहमद के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। ब्यूरो

सितारगंज। सिसौना की ग्राम प्रधान पार्वती देवी तमाम महिलाओं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गईं, जिनका मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रत्याशी मालती विश्वास ने फूलमालाओं से स्वागत किया। पार्वती ने कहा कि भाजपा फरेबियों, भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। महिलाओं का सम्मान नहीं है। इस कारण उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की है। इधर, हाजी अनवार अहमद के आवास पर भी 25 से अधिक मुस्लिमों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। 

किच्छा। कांग्रेस प्रत्याशी सीएम हरीश रावत ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसभाएं करते हुए कहा कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास कांग्रेस ही कर सकती है। सीएम ने ग्राम देवरिया, सिरौलीकलां, सतुइया, भंगा, शंकर फार्म समेत कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

भंगा में जनसंपर्क के दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इधर, ग्राम बंडिया में प्रधान धना बिष्ट के निवास से सीएम के पुत्र आनंद रावत ने जनसंपर्क शुरू किया। उन्होंने सिसई, बंडिया, किशनपुर, चीनी मिल में लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें