फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: मुख्यमंत्री धामी करेंगे विकास योजनाओं का शिलान्यास, 46 करोड़ से अधिक के कार्यों को मिलेगी हरी झंडी

Mon, 03 Nov 2025 05:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को काशीपुर दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वे राज्य स्तरीय निकाय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
सीएम धामी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को काशीपुर दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वे राज्य स्तरीय निकाय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे।

नगर निगम सभागार में सोमवार को महापौर दीपक बाली ने नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट व पार्षदों के साथ प्रेस वार्ता में जानकारी दी। बताया कि निगम में अनेक योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। शपथ ग्रहण के बाद अब तक नगर निगम में 100 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य कराए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री निगम क्षेत्र में कुल 46.24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का चार नवंबर को शिलान्यास करेंगे। इनमें 30.73 करोड़ की लागत से 159 सड़क और नाली निर्माण कार्य शामिल है। वहीं, 5.62 करोड़ की लागत से 69 आवश्यक विकास कार्य किए जाएंगे।

बताया कि अब तक नगर निगम क्षेत्र में सड़क निर्माण के प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण के तहत 505 सड़कों के निर्माण कार्य शुरू किए जा चुके और इनमें 70 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं। वहां पार्षद गुंजन प्रजापति, बीना नेगी, संजय शर्मा, पुष्कर बिष्ट, अब्दुल कादिर, दीपा पाठक, शरीफ मोहम्मद, मनीष मौजूद रहे।

सफाई, सुरक्षा और ट्रैफिक पर होगा नियंत्रण

विज्ञापन

मेयर ने बताया कि गैस आधारित पशु शवदाह गृह का निर्माण 3.40 करोड़ की लागत से होगा। इससे लावारिस पशुओं के शवों के निपटारे की समस्या दूर होगी। सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 3.75 करोड़ से स्थापित हाइटेक कम्प्यूट्रीकृत कंट्रोल रूम से सभी 40 वार्डों की निगरानी, वाहनों के संचालन और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया डिजिटल रूप से संपन्न होगी। इसके लिए क्षेत्र में 200 से अधिक सीसीटीवी लगाए जाएंगे और इनको पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। 1.20 करोड़ की लागत से वर्टिकल गार्डन, ग्रीन बेंच, फ्लावर बेड और पौधारोपण कार्य भी शुरू किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें