फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: मुख्यमंत्री धामी ने राधा स्वामी सत्संग में लिया आशीर्वाद, कहा- मानवता सेवा का संदेश

Sat, 29 Aug 2026 12:45 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार दोपहर रुद्रपुर पहुंचे और राधा स्वामी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार दोपहर रुद्रपुर पहुंचे। यहां उन्होंने राधा स्वामी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग में शिरकत कर प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की कामना की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर  डीपीएस रुद्रपुर के हेलीपैड पर उतरा। हेलीपैड पर विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे किच्छा बाईपास स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन पहुंचे। यहां डेरा प्रमुख ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री  ने सत्संग और संगत को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राधा स्वामी मत मानवता की सेवा और सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
विज्ञापन


सत्संग के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कुछ देर बंद कमरे में विकास कार्यों पर चर्चा भी की। उन्होंने अधिकारियों को रुद्रपुर में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें