सीएम ने सोमवार को नगला तराई स्थित मां पूर्णागिरि माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सीएम ने मां पूर्णागिरि मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और राज्य की समस्त जनता के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि की कामना की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई स्थित मां पूर्णागिरि माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने मां पूर्णागिरि मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और राज्य की समस्त जनता के जीवन में सुख,शांति, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की। उन्होंने दो करोड़ 54 लाख रुपये से निर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कर धर्मशाला,हाईटेक शौचालय का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
मंदिर आगमन पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों,पुजारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद आम जनता और श्रद्धालुओं से भी भेंट की और प्रसाद वितरण किया तथा उनका कुशलक्षेम जाना।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी देवभूमि की समृद्ध धार्मिक परंपराएं और आस्था के केंद्र समाज को सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं।