फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: गदरपुर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया; कांग्रेस ने किया विरोध

Fri, 31 Jul 2026 02:25 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को गदरपुर स्थित कंबोज धर्मशाला पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद ऊधम सिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
गदरपुर कंबोज धर्मशाला में मंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को गदरपुर स्थित कंबोज धर्मशाला पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद ऊधम सिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंत्री ने शहीद के बलिदान को याद करते हुए स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की।

विज्ञापन


सीएम धामी ने अपने संबोधन में शहीद उधम सिंह कंबोज के बलिदान को देश प्रेम और बलिदान की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड वीरों और शहीदों की भूमि है। कंबोज समाज के लोगों की प्रबल मांग पर कंबोज धर्मशाला में शेड निर्माण और शहीद उधम सिंह कंबोज की आदमकद कांस्य प्रतिमा का निर्माण कराए जाने की घोषणा की। कंबोज महासभा के अध्यक्ष। किशन चंद विनायक के नेतृत्व में कंबोज समाज ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को सरोपा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

वहीं, गदरपुर की नवीन अनाज मंडी से कंबोज धर्मशाला आते समय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोरा ने अंकित भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को काले झंडे दिखाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल उन्हें काबू कर लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें